नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan Varthaman) आज स्वदेश लौटेंगे. पाकिस्तानी वायुसेना से लोहा लेने के दौरान पाकिस्तानी सरजमीं पर गिरफ्तार होने वाले अभिनंदन को आज पाकिस्तान रिहा करेगा. दरअसल, दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की. इसके कुछ ही घंटे पहले भारत ने उन्हें बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया था. अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया. देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए.आपको बता दें कि कल ही विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) को छोड़ने का ऐलान किया गया था. पाकिस्तान का यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़े तनाव को काफी हद तक दूर करेगा. नयी दिल्ली में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों की एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में कहा गया कि सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि अभिनंदन को मुक्त करने के पाकिस्तान के फैसले को क्या तनाव घटने के रूप में देखा जा सकता है. विंग कमांडर अभिनंदन को आज पाकिस्तान वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौपेगा, जिसे लेने के लिए भारत सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा. भारतीय वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal