Breaking News

नई दिल्ली-बालाकोट में ही बना था पुलवामा हमले का प्लान, भारत ने वहीं गिराए बम

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के बाद 15 फरवरी को ही वायु सेना प्रमुख धनोआ ने NSA को आतंकी संगठनों के शिविरों पर स्ट्राइक की योजना के बारे में बताया था.

भारत ने सीमापार पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला कर पुलवामा हमले का बदला ले लिया है. भारतीय वायु सेना की कार्रवाई में आतंकवादी, प्रशिक्षक, शीर्ष कमांडर और जिहादी मारे गए है. वहीं भारतीय वायु सेना के प्रमुख बीएस धनोआ पहले ही एयर स्ट्राइक के बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को जानकारी दे चुके थे.

सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के बाद 15 फरवरी को ही वायु सेना प्रमुख धनोआ ने NSA को आतंकी संगठनों के शिविरों पर स्ट्राइक की योजना के बारे में बताया था. सूत्रों ने हमले के लिए बालाकोट को चुने जाने की वजह भी बताई. कहा जा रहा है कि पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों ने तैयार की थी. बालाकोट में एयर स्ट्राइक की एक दूसरी वजह यह भी रही क्योंकि पाकिस्तान की सेना नियमित तौर पर इस इलाके में आतंकियों को प्रशिक्षित करती है ताकि भारत के खिलाफ हमला किया जा सके.

सूत्रों ने बताया कि बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) और पाकिस्तान की सेना आतंकियों को LoC पार करने के लिए बालाकोट में ही प्रशिक्षित करती रहती है. बहरहाल सुरक्षा एजेंसिया इस बात का अंदाजा लगाने में जुटी हुई है कि भारतीय वायु सेना के हमले के बाद कितना नुकसान हुआ है. हालांकि सीमा पर अभी तक पाकिस्तान आर्मी की तरफ से कोई स्पेशल गतिविधि देखने को नहीं मिली है.

बता दें कि इंडियन एयर फोर्स ने मंगलवार तड़के सीमापार पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को निशाना बनाया. इसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक, शीर्ष कमांडर और जिहादी मारे गए. इस अभियान में मारे गए आतंकियों में जैश प्रमुख मसूद अजहर का बहनोई युसूफ अजहर शामिल है. विदेश सचिव विजय गोखने ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि 12 दिन पहले पुलवामा हमले को अंजाम देने के बाद जैश-ए-मोहम्मद भारत में एक और आत्मघाती आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा है. उन्होंने कहा कि इस जानकारी के बाद सीमा के दूसरी ओर जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर गैर-सैन्य एकतरफा हमले किए गए.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …