डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।अंचल के साराडीह एंव कलमा बैराज प्रभावित अनेको किसानो को अभी तक अपने हक मुआवजा नही मिल पाया है।कुछ किसानो को जरुर मुआवजा मिल गया है।लेकिन अनेको प्रभावित किसान आज भी अपना हक मुआवजा पाने का इंतजार में है।उन बैराज प्रभावित मुआवजा नही पाने वाले कुछ किसान युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव से मुलाकात कर अपना दुखडा बयां किया।उनके समस्या को सुनने पश्चात् श्री यादव ने कहा कि आप लोगो को आपका अपना हक मुआवजा दिलवाने हम हर संभव विधिवत् प्रयास करेंगे।उन बैराज प्रभावित मुआवजा पाने का इंतजार करने वाले किसानो को उनका हक दिलाने श्री यादव ने हस्ताक्षर अभियान शुरु कर दिया है।श्री यादव अपने अनेको साथियों के साथ गांव-गांव मे हस्ताक्षर अभियान शुरु कर दिया है।इस सम्बंध मे श्री यादव ने कहा कि साराडीह एंव कलमा बैराज प्रभावित किसानो को न्याय दिलाने लगातार हस्ताक्षर अभियान चालकर जन समर्थन मांगा जाएगा।ताकि साराडीह एंव कलमा बैराज प्रभावित सभी किसानो को अपन हक मुआवजा मिल सके।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal