Breaking News

विशाखापट्नम -2.71 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

विशाखापट्नम(एचकेपी 24 न्यूज)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक वैन से लगभग 2.71 करोड़ रुपये मूल्य का 1,813 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

डीआरआई की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वैन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

एजेंसी ने कहा कि डीआरआई के अधिकारियों ने इस विशिष्ट खुफिया सूचना पर कार्रवाई की है कि मादक पदार्थ को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने चेन्नई-कोलकाता राजमार्ग पर वैन को रोका और गांजा जब्त किया।

डीआरआई ने विज्ञप्ति में कहा कि गांजा 361 पैकेट में था और प्रत्येक का वजन लगभग पांच किलोग्राम था।

मादक पदार्थ को कथित रूप से एजेंसी क्षेत्र से लाया गया था और वह छत्तीसगढ़ में रायपुर ले जाया जाने वाला था।

डीआरआई ने कहा कि मादक पदार्थ को ले जाने में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …