Breaking News

डभरा-दो वर्ष से अनुपयोगी बदहाल पडे लाखो रुपए के नव निर्मित बीईओ कार्यालय भवन युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश का प्रयास से अब बना उपयोगी,नव निर्मित बीईओ कार्यालय मे शिक्षा सम्बंधित काम काज शुरु

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय कुसुमझर के बंधवा तालाब समीप दो वर्ष पूर्व निर्मित हुआ था।विभाग द्वारा लोकार्पण एंव हेन्डओवर भी कर दी गयी।उसके पश्चात् नव निर्मित भवन के शुभारंभ होने का इंतजार है।शासन द्वारा बीईओ कार्यालय के लिए 19 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। जिसके आधार पर सन्‌ 2015 – 16 में ही बीईओ कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है। विभाग एवं ठेकेदार शिक्षा विभाग को नए भवन का हेन्डओवर कर चुके है।नव निर्मित भवन में कमरों मे बिजली फिटिंग हो गया है।लेकिन कुछ छोटे-छोटे समस्याओ के कारण भवन का उपयोग नही हो पा रहा था।उस अनुपयोगी पडे लाखो के बीईओ कार्यालय भवन को उपयोगी बनवाने 3 फरवरी को कलेक्टर एंव शैक्षणिक जिला शक्ति डीईओ को अवगत करवाया।

वही जल्द से जल्द भवन का शुभारंभ करवाने का निवेदन किया।ताकि लाखो का निर्मित अनुपयोगी पडे भवन उपयोगी साबित हो सके।श्री यादव के निवेदन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एंव शैक्षणिक जिला सक्ति डीईओ ने नव निर्मित अनुपयोगी पडे बीईओ कार्यालय भवन को उपयोगी बनवाने का प्रयास किया।जिसके परिणाम स्वरुप दो वर्ष पूर्व निर्मित बीईओ कार्यालय भवन अनुपयोगी पडा था।वह अब खुलने लगा है।जहां शिक्षा विभाग सम्बंधित कार्य की जाती है।अनुपयोगी पडे बीईओ कार्यालय भवन अब उपयोगी साबित हो रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …