Breaking News

महाराष्ट्र-एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, चार लोग जिंदा जले

महाराष्ट्र (एचकेपी 24 न्यूज)।नासिक जिले के एक घर में रसोई गैस सिलेंडेर में विस्फोट होने के बाद लगी आग में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को डिंडौरी तालुका के धौर गांव के एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की वजह से आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि विस्फोट से घर की टीन की छत को भारी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी ने बताया कि दो बच्चे और दंपति आग में जिंदा जल गए।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था और यह गैस किरासिन से जलने वाले लैंप के संपर्क में आ गई जिससे आग लग गई। घर में बिजली का कनेक्शन नहीं था।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मुरलीधर चौधरी (32) उसकी पत्नी कविता (30) उनका बेटा तुशार (10) और भतीजे नयान चौधरी (आठ) के तौर पर हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …