Breaking News

श्रीनगर – मेजर समेत चार जवान शहीद, दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए और जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।

रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह मुठभेड़ उस जगह से कुछ ही दूरी पर हुई है, जहां तीन दिन पहले 14 फरवरी को सीआरपीएफ की एक बस पर आत्मघाती हमला हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के पिंगलान इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि इन आतंकवादियों का संबंध 14 फरवरी को हुए कार बम हमले से था।’’

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान एक स्थानीय निवासी हिलाल अहमद के रूप में की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि उसका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर एक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने रात में इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इस हमले में सीआरपीएस के 40 जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले लोगो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने कलेक्टोरेट परिसर मे गढ कलेवा सेंटर खुलवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के फाउण्डर सह डायरेक्टर हिन्देश कुमार यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट …