Breaking News

इंदौर-पुलवामा आतंकी हमले पर देशवासी हतप्रभ हैं, पर हताश नहीं :-लोकसभा अध्यक्ष

इंदौर(एचकेपी 24 न्यूज)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले से देश के लोग हतप्रभ जरूर हैं। लेकिन वे हताश नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि दहशतगर्दों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अवश्य सबक सिखाया जायेगा।

महाजन ने यहां भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, “देश के लोग इस आतंकी घटना को लेकर हतप्रभ हैं। लेकिन वे हताश नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में उन्हें ऐसा मजबूत नेता मिला है, तो आतंकवादियों को सबक जरूर सिखायेगा।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने देश के सैन्य बलों को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पूरी आजादी दी है।”

लोकसभा अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर चिंता जतायी और कश्मीर समस्या के उचित समाधान पर जोर दिया।

उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर की ओर इशारा करते हुए कहा, “इस घटना से देश के सब लोग हतप्रभ हैं। मैंने हतप्रभ शब्द का इस्तेमाल इस संदर्भ में किया है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि देश का एक नौजवान दो साल पहले आतंकवादियों से जा मिला और खुद भी आतंकी बन गया।”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल वारदात में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गये थे। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …