Breaking News

डभरा-15 दिन पहले बदहाल थी संकूल केन्द्र भवन फरसवानी,शिक्षाविद हिन्देश के प्रयास से महज 5 दिन में बदली सूरत

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।करीब दो सप्ताह पूर्व फरसवानी का संकूल केन्द्र भवन बेहद ही बदहाल नजर आता था।बदहाली के कारण संकूल का शिक्षा सम्बंधित कार्य के लिए भवन का उपयोग नही की जा रही थी।वही करीब दो सप्ताह पूर्व शिक्षाविद हिन्देश कुमार यादव ने फरसवानी का दौरा किया था।इस दौरान संकूल केन्द्र भवन के बदहाल स्थिति से रुबरु हुए थे।जिसे देख श्री यादव ने उपस्थित लोगो से कहा था।भवन का स्थिति देख कर लग रहा है,कि लाखो के संकूल केन्द्र भवन का उपयोग नही की जा रही है।श्री यादव ने आगे कहा था,कि संकूल केन्द्र भवन का निर्माण संकूल केन्द्र अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलो के शिक्षको का नियमानुसार बैठक लेकर सम्बंधित स्कूल के शिक्षा स्तर को कैसे ऊंचा कर सकते है।बच्चो को पढने-लिखने मे किस तरह तेज तर्रार बना सकते है।इस सम्बंध मे बैठक आयोजित कर चर्चा करना है।वही शासन -प्रशासन व्दारा जो-जो बैठक प्रधान पाठको से सम्बंधित करने को आदेश जारी की जाएगी।

उस बैठक को संकूल केन्द्र भवन मे की जानी है।इस तरह से संकूल केन्द्र भवन का उपयोगिता के बारे मे उपस्थित सभी लोगो को बताया था।उसके पश्चात् श्री यादव ने विभागीय अधिकारियो कै बदहाल अनुपयोगी पडे फरसवानी के संकूल केन्द्र भवन का आवश्यक रंग-रोंगन करवाकर उपयोगी बनवाने निवेदन किया।विभागीय अधिकारियो ने श्री यादव के निवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संकूल केन्द्र भवन मे रंग-रोंगन करवाने का कार्य को शुरु करवा दिया।वही श्री यादव का निवेदन के पांच दिवस पश्चात् बदहाल अनुपयोगी पडे फरसवानी के संकूल केन्द्र भवन को आवश्यक रंग-रोंगन करवाकर उपयोगी बनवाने का शिक्षा विभाग व्दारा विभागीय पहल की गयी।श्री यादव का प्रयास से संकूल केन्द्र फरसवानी का पूरा तस्वीर ही बदल गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …