Breaking News

रायपुर:-पूर्व आईएएस भाजपा नेता ओपी चौधरी ने CIMS की घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यजनक और क्या-क्या कहा ओपी ने जानने के लिए पढिए hkp24 news की पूरी खबर…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।भाजपा नेता पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने सिम्स में मंगलवार को हुई आगजनी के घटना के सम्बंध में लेकर एक भावुक संदेश अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।उस पोस्ट में श्री चौधरी आगजनी के घटना को दुर्भाग्यजनक बताते हुए इस पूरे मामले को दण्डाधिकारी से जांच कराने की मांग किया है।इसके साथ ही श्री चौधरी ने प्रदेश में संचालित सभी मेडिकल कॉलेजों की बेहतर संचालन कर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की बात लिखा है।विदित हो,कि मंगलवार 22 जनवरी की सुबह रेडियोलॉजी विभाग में जनरेटर कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी।जिसके कारण पीडियाट्रिक और आर्थोपेडिक के साथ एनआईसीयू में धुआं भर गया था।इसके बाद सिम्स प्रबंधन ने तत्काल सभी बच्चों को कक्ष से बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती करा दी गयी।इस घटना के सम्बंध मे श्री चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर भाजपा सरकार के काम काज का प्रशंसा करते हुए लिखा है,कि CIMS की घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।तीन डॉक्टरों टीम से जांच पर्याप्त नहीं लगती,दण्डाधिकारी जांच कराना चाहिए……आजादी के बाद से 2000 में अटल जी द्वारा छत्तीसगढ़ निर्माण किये जाने तक कांग्रेस सरकारें प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर पाई थी।2000 से 2003 के बीच तत्कालीन जोगी सरकार ने मात्र एक और मेडिकल कॉलेज CIMS की स्थापना की। पिछली भाजपा सरकार के प्रयासों से आज कुल 10 मेडिकल कॉलेज हमारे छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे हैं। सरकार इनका बेहतर संचालन कर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …