Breaking News

साराडीह के बैराज प्रभावित किसानो से सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश ने मुलाकात कर की चर्चा

साराडीह के बैराज प्रभावित किसानो से सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश ने मुलाकात कर की चर्चा

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।क्षेत्र के साराडीह का बैराज प्रभावित किसानो से सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव गुरुवार 10 जनवरी को मुलाकात कर चर्चा किया।वहां बैराज प्रभावित किसानो ने अपना-अपना दुखडा बयां किया।जहां के किसानो ने श्री यादव से कहा कि किसी भी किसान को पूरा-पूरा मुआवजा अभी तक नही मिल पाया है।सभी किसान मुआवजा सम्बंधित समस्या का सामना कर रहे है।हम सभी को अपना हक पूरा-पूरा मुआवजा मिलने का इंतजार है।बैराज बनाने मे हमारा कृषि भूमि ले ली गयी।लेकिन हमारे कृषि भूमि का पूरा-पूरा मुआवजा नही मिल पाया है।जिससे हम सभी किसान खासे परेशान है।उन किसानो का बातो को गंभीरता से सुन कर श्री यादव ने किसानो से कहा कि यहां जितने भी किसान बैराज से प्रभावित है।उन सभी किसानो से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।किन-किन किसानो को कितना-कितना मुआवजा का राशि मिल पाया है।वही कितना-कितना मुआवजा का राशि किसानो को मिलने शेष बचा है।उसके बारे में पूरा जानकारी ली जाएगी।वर्तमान मे किसानो को बैराज से क्या-क्या परेशानी का सामना करने को पड रहा है।उसका भी पूरा जानकारी किसानो से प्राप्त करने पश्चात् आप सभी किसानो के हक शेष मुआवजा राशि को दिलवाने विशेष अभियान चलाएंगे।ताकि आप सभी किसानो को आपका हक मिल सके।अंत मे श्री यादव ने किसानो से कहा कि हम आप लोगो के साथ है।वही आप लोगो को आपका हक पूरा-पूरा मुआवजा दिलवाने योजनाबध्द तरिका से प्रयास करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …