Breaking News

सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश ने प्लांट प्रभावित उच्चपिण्डा का आंगनबाडी एंव प्राथमिक शाला के बच्चो से मुलाकात कर की चर्चा,बच्चो ने बयां की अपनी-अपनी दुखडा

सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश ने प्लांट प्रभावित उच्चपिण्डा का आंगनबाडी एंव प्राथमिक शाला के बच्चो से मुलाकात कर की चर्चा,बच्चो ने बयां की अपनी-अपनी दुखडा

Sunil kumar barman
➖➖➖➖➖➖➖
Editer In Chiefe
————————–
hkp24news.com
————————–
10-01-2019
————————–

जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव बुधवार 9 जनवरी को आरकेएम पॉवर प्लांट से प्रभावित डभरा क्षेत्र के ग्राम उच्चपिण्डा में संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक शाला एंव आंगनबाडी के बच्चो से मुलाकात कर चर्चा किया।वही गांव के गली-गली का बाईक से भ्रमण कर श्री यादव वर्तमान वास्तविक स्थिति से रुबरु हुए।वहां के आंगनबाडी केन्द्र मे अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चो को श्री यादव ने ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान कर मनोबल बढाने का प्रयास किया।बच्चो ने अपने-अपने पसंद के बाल गीत गाकर सुनाया।जहां श्री यादव व्दारा पूछे जाने वाला सवालो का बच्चे संतोषप्रद जवाब दे पा रहे थे।वहां शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत् बच्चो ने अपनी दुखडा बयां करते हुए श्री यादव से कहा कि हमारे स्कूल के किनारे प्लांट लगाए जाने से हमको सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही हुआ है।हमको नुकसान के अलावा कुछ भी नही मिला है।जब से प्लांट लगा है।तब से हमारे स्कूल एंव गांव के लगभग सभी हैंडपम्प से खराब पानी निकलता है।जो धोने का काम तो आता है।लेकिन पीने के लिए उपयोग नही कर पाते है।पीने की पानी के लिए बहुंत परेशानी का सामना करने को पडता है।प्लांट से धुंआ निकलता है।जो श्वांस लेने पर हमारे शरीर अन्दर प्रवेश करता है।उस धुंआ का हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड रहा है।धुंआ के कारण बेहोश होकर गिर जाते है।वही प्लांट से निकलने वाला आवाज की कारण पढाई-लिखाई करने के दौरान हमारा ध्यान भटकता है।इससे पढाई-लिखाई प्रभावित होता है।प्लांट लगने से अब हमारे पास खेलने के लिए कोई अच्छा सा मैदान भी नही है।अभी जर्जर स्कूल भवन मे पढाई-लिखाई कर रहे है।हम बच्चो का उपयोग करने के लिए स्कूल मे शौचालय का अभाव है।जिसके कारण पेशाब एंव शौच करने जाने स्कूल से भागते दौडते अपने-अपने घर जाने को पडता है।इस तरह बच्चो ने अपनी-अपनी दुखडा श्री यादव के समक्ष रखते हुए कहा कि प्लांट के कारण हम सभी बच्चो एंव ग्रामीणो को बहुंत अत्यधिक नुकसान का सामना करने को पड रहा है।गांव मे अनेको समस्या व्याप्त है।जिसको दूर करने बेहद जरुरी है।प्लांट वालो का हमारे समस्याओ कि ओर कोई ध्यान नही है।हमे प्लांट से कोई लाभ नही मिल पा रहा है।

बच्चो के बातो समस्याओ को गंभीरता से सुनने कर श्री यादव ने कहा कि आप बच्चो एंव ग्रामीण बहुंत सभी समस्याओ का सामना कर रहे है।अधिकांत समस्या प्लांट के कारण उत्पन्न हुई ।हम आप बच्चो एव ग्रामीणो के साथ.आप लोगो का समस्याओ को दूर करवाने में हम विशेष अभियान के रूप में योजनाभद्र तरिका से प्रयास करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …