Breaking News

चुरतेला को डभरा से जोडने वाला मार्ग पर धूल उड़ने के कारण लोग हो रहे श्वांस बीमारी का शिकार

चुरतेला को डभरा से जोडने वाला मार्ग पर धूल उड़ने के कारण लोग हो रहे श्वांस बीमारी का शिकार

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।चुरतेला से ब्लॉक मुख्यालय जाने वाला मार्ग पर वाहनो के आवागमन होने के दौरान जगह-जगह पर उडने वाला धूल राहगीरो के श्वांस बीमारी की शिकार होने का कारण बन रहा है।यह बहुंत व्यस्थतम मार्ग है।जिसमे हर समय बडे-बडे वाहनो का आवागमन जारी रहता है।मार्ग में दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं।जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण इस मार्ग पर पानी का छिड़काव तक नहीं कराया जा रहा है।रोड पर उड़ने वाली धूल अंचल की मुख्य समस्या में शुमार हो चुकी है।हवा में धूल का स्तर बढ़ने से लोग परेशान हैं।धूल के कारण लोग और वाहन चालकों का मार्ग में चलना मुश्किल हो गया है। सेहत के नजरिए से भी लोगों की मुश्किल बढ़ रही है।श्वांस के जरिए शरीर में जा रही धूल से स्वास्थ्य संबंधी मामले भी बढ़ रहे हैं।जब बडे चार पहिया वाहन मार्ग से गुजरता है।तब मार्ग धूल ही धूल नजर आता है।इस दौरान वाहनो के टकराव होने का भी संभावना बने रहता है।राहगीरो ने मार्ग मे समय-समय पर पानी का छिडकाव करवाने का मांग किया है।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …