Breaking News

छत्तीसगढ के मंत्रियों को विभाग आबंटित, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

छत्तीसगढ के मंत्रियों को विभाग आबंटित, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ राज्य के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण के पश्चात् विभाग आबंटित कर दिया गया हैं।अब मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पास सामान्य प्रशासन विभाग,वित्त,ऊर्जा,खनिकर्म,जन संपर्क,इलेक्ट्रानिकी एंव सूचना प्रोद्योगिकी एंव अन्य ऐसे विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित नही हुआ है।वह सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा।वही टीएस सिहदेव को पंचायत एंव ग्रामीण विकास लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी,बीस सूत्रीय,वाणिज्यक कर(जीएसटी) का जिम्मेदारी दी गयी है।तो ताम्रध्वज साहू को लोक निर्माण गृह जेल धर्मस्व,पर्यटन एंव संस्कृति का जिम्मेदारी मिला है।वही रविन्द्र चौबे कोे संसदीय कार्य विधि एंव विधायी कार्य कृषि एंव जैव प्रोद्योगिकी,पशुपालन,मछली पालन,जल संसाधन एंव आयाकट विभाग का मंत्री बनाया गया है।मोहम्मद अकबर को परिवहन विभाग आवास एंव पर्यावरण वन विभाग खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति,उपभोक्ता संरक्षण विभाग का जिम्मेदारी सौंपा गया है।वही उमेश पटेल को उच्च शिक्षा एंव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एंव जन शक्ति नियोजन,विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी,खेल एंव युवा कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।तो जय सिह अग्रवाल को राजस्व एंव आपदा प्रबंधन,पुनर्वास,पंजीयन एंव स्टाम्प का जिम्मेदारी दी गयी है।वही श्री मति अनिला भेडिया महिला एंव बाल विकास समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।डाॅ शिव डहरिया को नगरीय प्रशासन एंव विकास एंव श्रम का जिम्मेदारी दी गयी है।तो गुरु रुद्र कुमार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एंव ग्रामोद्योग का मंत्री बनाया गया है।वही डाॅ प्रेम साय सिह को स्कूल शिक्षा अनुसुचित जाति जन जाति पिछडा वर्ग एंव अल्पसंख्यक कल्याण,सहकारिता का जिम्मेदारी सौंपा गया है।इसी तरह कवासी लखमा को वाणिज्यिक कर अबकारी उद्योग कि मंत्री बनाया गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …