Breaking News

डभरा के गिरगिरा हायर सेकण्डरी स्कूल अहाता विहिन,शाम होते ही बन जाता है, असमाजिक तत्व के लोगो का अड्डा

डभरा के गिरगिरा हायर सेकण्डरी स्कूल अहाता विहिन,शाम होते ही बन जाता है, असमाजिक तत्व के लोगो का अड्डा

डभरा(सुनिल बर्मन)।गिरगिरा में संचालित होने वाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय अहाता विहिन है।जिससे छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है। स्कूलों में अहाता निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। स्कूलों में अहाता नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व के लोग शाम ढहलते ही वहां प्रवेश कर जाते हैं।रात में शराब सेवन करते हैं।वही शराब बोतल स्कूल परिसर का आस पास छोड कर चले जाते है।स्कूल भवन को नुकसान पहुंचाने का भी संभावना बने रहता है।

वहां गाय भैंस भी आसानी से प्रवेश कर देते है।घेरा नहीं होने से मैदान में पौधारोपण किए जाने पर पौधे सुरक्षित नहीं रह पाते है।हर वर्ष पौधों को पशुओ एंव असमाजिक तत्व का लोगो के कारण नुकसान होता है।स्कूल के पास पर्याप्त भूमि है।जो अहाता का अभाव के कारण उपयोगी साबित नही हो पा रहा है।जितना भूमि स्कूल के पास है।उतना भूमि को सुरक्षित करने अहाता बनाने के लिए 3-4 बार कार्य स्वीकृत करने का आवश्यकता पडेगा।क्योकि एक बार का स्वीकृति से अहाता बन पाने संभव नही लगता है।बच्चो ने अहाता निर्माण कार्य करवाने का मांग किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …