Breaking News

मालखरौदा क्षेत्र में ठण्ड की दस्तक से जनजीवन हुआ प्रभावित,अंचल में पिछले चार दिनो से कोहरे का साम्राज्‍य

मालखरौदा क्षेत्र में ठण्ड की दस्तक से जनजीवन हुआ प्रभावित,अंचल में पिछले चार दिनो से कोहरे का साम्राज्‍य

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।दिनों दिन बढ़ रही सर्दी अपना रंग अब दिखाने लगी हैं।वही बुधवार को भी अंचल में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है।इससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।पिछले चार दिनों से धुंध का प्रकोप है।इससे रोजमर्रा जीवन की रफ्तार भी थम सी गई है।हर तरफ छाए कोहरे से किसी भी चीज को नजदीक से भी स्पष्ट कर पाने बेहद मुश्किल हो गया है।सर्दी से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।सड़क मार्ग पर कोहरा बना रहने से वाहन चालकों को दिन में भी वाहनों की लाईट जलानी पड़ रही है।कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले यात्री व निजी वाहनों के पहिए भी धीमे पड़े रहे। वाहन चालकों ने अपनी को जलाकर रफ्तार बनाए रखी।कोहरे के प्रभाव से ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा है।लोग अपने आपको ठंड से बचाने के लिए आग का सहारा ले रहे है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबक कर रहने में ही समझदारी मान रहे हैं।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …