Breaking News

मालखरौदा:- धान खरीदी केन्द्र पोता में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में 615 किसानों का 31412.80 क्विंटल स्वर्णा एवं 17575.60 क्विंटल मोटा धान का हुआ खरीदी…शांति पूर्ण ढंग से धान खरीदी प्रक्रिया को संपन्न करवाने में सहयोग देने वाले ग्राम पोता एवं ग्राम मोहतरा का किसानो के प्रति धान खरीदी केन्द्र प्रभारी अनिल गभेल ने व्यक्त की आभार…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान खरीदी केन्द्र पोता में कुल 615 किसानों से 31412.80 क्विंटल स्वर्णा धान एवं 17575.60 क्विंटल मोटा धान कुल 48988.40 क्विंटल धान की खरीदी की गयी।धान खरीदी केन्द्र पोता में धान बिक्री करने वाले किसान राजेन्द्र गभेल,तीरथ गवेल,रवि शंकर गभेल,तारकेश्वर गवेल ,सूरज गभेल,शांतिलाल गवेल,श्याम मनोहर गवेल,साहेबलाल गभेल,राधे लाल चंद्रा,हरि चंद्रा,जीवन चंद्रा, प्रहलाद चंद्रा,नितिन गभेल,गौरी शंकर ,देवी चंद्रा,सुरेश गवेल,मुन्ना गभेल,राजेश,विवेक गभेल , असामी लाल गवेल,ओम प्रकाश ,मोतीलाल गवेल ने बताया कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया से धान खरीदी केन्द्र प्रभारी अनिल गभेल के कार्य से सभी किसाश पूर्ण रुप से संतुष्ट रहे है।जिसके परिणामस्वरूप किसी भी किसान का कोई भी शिकायत सामने नहीं आया था।सभी किसानो से सामंजस्य बैठा कर किसी भी किसान कोई परेशानी का सामना नहीं करने को पड़े इस मंशा से धान खरीदी केन्द्र प्रभारी अनिल गभेल लगातार प्रयासरत रहे।जिसके परिणामस्वरूप धान खरीदी का पूरा प्रक्रिया धान खरीदी केन्द्र पोता में पूरी तरह से शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।किसानों ने अनिल गभेल को धान खरीदी केन्द्र पोता का धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बनाए जाने को लेकर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।पोता के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी अनिल गभेल ने शांति पूर्ण ढंग से धान खरीदी प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में पूर्ण रुप से सहयोग प्रदान करने वाले ग्राम मोहतरा एवं ग्राम पोता का किसानो के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …