Breaking News

मालखरौदा:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपोरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत् रंगोली कार्यक्रम पर इनाम वितरण,ड्रेस वितरण एवं दीपावली बधाई पर्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपोरा में दीपावली पर्व के पूर्व शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए रंगोली कार्यक्रम में इनाम के तौर पर ड्रेस वितरण कर दीपावली बधाई कार्यक्रम का आयोजन की गयी। प्राचार्य रोहित कुमार कुर्रे ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर उद्बोधन करते हुए कहा कि शिक्षा ज्ञान की वह क्षेत्र है।जिसमें व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है।श्री कुर्रे ने कहा कि दीपावली अवकाश में समय का सदुपयोग सभी छात्र-छात्राओं को करना है।अध्यापन कार्य के लिए पर्याप्त समय देना है।सभी छात्र-छात्राओ को मिल जूल कर एक परिवार की तरह एक-दूसरे को सहयोग देते हुए आगे बढ़ने का अपील किया।शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं‌ सदस्यगण के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा दीपावली पर्व एवं धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।शाला नायक कुमारी लकेश्वरी साहू कक्षा 12 वी के द्वारा अपने सहपाठियो भाई एवं बहनों को दीपावली पर्व एवं धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबू लाल डनसेना,सदस्य किर्तन जयसवाल,गजाधर साहू, कन्हैया चन्द्रा,श्याम लाल साहू,श्याम लाल जयसवाल,सुरेश डनसेना,श्रीमति नवधा साहू,व्याख्याता शौकी लाल सिदार, व्याख्याता एच.एन.साहू, व्याख्याता श्रीमति मालती चौहान,श्रीमति ज्योति सुरेन्द्र,श्रीमति अनिता कुर्रे,कु.उषा पटेल,अजय कुमार,के.आर.पाण्डेय सहित समस्त शाला स्टॉफ एंव छात्र- छात्राए उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …