Breaking News

बिलासपुर:-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर श्री आर.पी.चौहान ने की जनपद पंचायत कोटा के ग्रामों की स्वच्छता एवं शासन व्दारा संचालित किए जा रहे विभिन्न शासकीय कार्यों का निरीक्षण…

बिलासपुर(सुनिल कुमार बर्मन/एचकेपी 24 न्यूज)।श्री आर.पी. चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर के व्दारा शनिवार 14 सितम्बर 2024 को जनपद पंचायत कोटा में स्वछता एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण की गयी।सर्वप्रथम श्री चौहान द्वारा जन समुदाय के सहयोग से निर्मित बरगदिया तालाब चंगोरी का निरीक्षण की गयी।इसी क्रम में ग्राम लिटिया में कचरा शेड का निरीक्षण कर सचिव एवं सरपंच को 15 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।श्री चौहान द्वारा ग्राम के आमजनों से स्वछता ही सेवा के तहत् ग्राम को स्वच्छ रखने हेतु सामूहिक श्रमदान करने को कहा गया।निर्माणाधीन शेड के पास ही तालाब से मछली पालन कर रहे महिलाओ से चर्चा कर उनके आजीविका बढ़ाने सम्बंधी निर्देश प्रदान किए गए।श्री चौहान द्वारा पिछड़ा वर्ग सर्वे का अवलोकन ग्राम लोकबंद में किया गया।बीएलओ और सचिव को 3 दिवस के भीतर सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।श्री चौहान द्वारा ग्राम नागचुआ में नवीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर जल्द ही पंचायत भवन का काम काज नवीन भवन में शुरु करने सम्बंधी निर्देश पंचायत को दी गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …