Breaking News

डभरा:-मेढापाली के मुख्य गली का सड़क में 24 घण्टे बह रहा गन्दा पानी,बीमारी फैलने की बढ़ी संभावना,जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से मुख्य गली की सड़क के गन्दा पानी के निकासी का उचित प्रबंध करने पंचायत के जिम्मेदार सरपंच एंव सचिव का नहीं है कोई ध्यान बीमारी फैलने का कर रहे इंतजार…

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज/चिन्ता दास महंत)।सक्ती जिला के डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला ग्राम मेंढ़ापाली के मुख्य गली की सड़क में घरो से निकलने वाला गन्दा पानी 24 घण्टे बह रहा है।वहीं बारिश का गन्दा पानी का जमाव हो रहा है।गांव के मुख्य गली का सड़क में बहने वाला गन्दा पानी एंव बारिश का जमाव होने वाला पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं की गयी है।जिसके कारण बीमारी फैलने की संभावना बना हुआ है।जिसका सीधा नुकसान स्थानीय नागरिकों को उठाने को पड़ेगा।जन‌ स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से इस ओर जिम्मेदार ग्राम पंचायत का सरपंच एंव सचिव का कोई ध्यान नहीं है।स्थानीय नागरिकों के अलावा मेढापाली गांव के मुख्य गली का मार्ग से गुजरने वाले राहगीरो को भी बड़ी परेशानी का सामना करने को पड रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …